आर. माधवन और कंगना रनौत एक बार फिर साथ दिखेंगे। दोनों की जोड़ी पहले भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी है। दशहरे के पास फिर साथ दिखेंगे दोनों। उनकी नई फिल्म से जुड़ी कई बातें पता चली है।
माधवन और कंगना दोनों ही बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं दोनों ने एक से एक हित फिल्म दी है। दोनों की जोड़ी को लोगों ने ‘तनु वेड्स मनु’ और उसके सीक्वल ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में खूब पसंद किया था। दोनों की जोड़ी खूब चर्चित रही थी। अब यह जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिलेगी। यह फिल्म कोई कॉमेडी नहीं, बल्कि एक रोमांचक साइकोलॉजिकल थ्रिलर होने वाली है। फिल्म के बारे में कुछ जानकारियां सामने आई है।
फिल्म रिलीज़ की जानकारी
अभी तक टीम के द्वारा कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। मगर प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म 2025 में दशहरे के पास रिलीज हो सकती है। खास बात ये है कि हिंदी, तमिल और तेलुगु के अलावा इसकी मलयालम डबिंग पर भी काम चल रहा है।
सर्कल एक पैन-इंडिया होगी
यह फिल्म एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होने वाला है। इसकी शूटिंग चेन्नई, ऊटी, जयपुर और हैदराबाद जैसी अलग-अलग जगहों पर की गई है। इसका निर्देशन सिनेमा के जाने-माने निर्देशक ए एल विजय ने किया है। ट्राइडेंट प्रोडक्शन्स इस फिल्म का निर्माण कर रहा है। ‘देक्कन क्रॉनिकल’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
हैदराबाद हुआ क्लाइमेक्स शूट
फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हैदराबाद के जुबली हिल्स में स्थित एक क्लब में फिल्म का आखिरी सीन शूट किया गया है। क्लाइमैक्स में आर. माधवन के साथ अवंतिका मिश्रा नजर आएंगी।
थ्रिलर होगी फिल्म की कहानी
मिली जानकारी के अनुसार, यह फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। फिल्म में एक मरीज और डॉक्टर असल में एक ही इंसान होते हैं। इसी प्लॉट के ईर्द-गिर्द ही ये कहानी घूमने वाली है। फिल्म के प्लॉट ने लोगों की जिज्ञासा को ओर भी बढ़ा दिया है।