दुनियादेश

प्रधानमंत्री पहुंचे यूके, लंदन में दिखी भारतीय संस्कृति और गूंजे मोदी के नारे

ब्रिटेन दौरे में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। लंदन में तिरंगे और भारतीय संस्कृति दिखाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय की ब्रिटेन आधिकारिक यात्रा पर हैं। वह बुधवार को ब्रिटेन पहुंचे हैं। यह यात्रा 23 जुलाई – 24 जुलाई की है। इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी बहुत से कार्य करेंगे। भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर भी होंगे।

लंदन में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत बड़े ही धूम-धाम से किया गया। लंदन में रहने वाले भारतीय समुदाय ने खूब जोश के साथ उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से लेकर उनके कार्यस्थल तक भारतीय संस्कृति और देश के तिरंगे दिखाई दे रहे थे। लोगों ने मोदी के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

स्वागत में बिहू नृत्य भी किया गया साथ ही पारंपरिक ढोल भी बजाया गया। इस प्रकार के स्वागत से भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन विश्व स्तर पर किया गया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से खास बातचीत

यह बातचीत आर्थिक साझेदारी को अधिक मजबूत करने पर केंद्रित होगी, इस बातचीत से दोनों देशों में ही समृद्धि, विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

भारत-ब्रिटेन के बीच संबंध होंगे मजबूत

इस यात्रा से भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध और भी मजबूत होंगे। यह यात्रा दोनों देशों के लिए कूटनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर भी होंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी किंग चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करेंगे।

इस यात्रा पर भारतीय प्रवासियों में जोश

भारतीय प्रवासी प्रधानमंत्री की इस यात्रा से बहुत खुश हैं और जोश में भी है। लंदन में। रहने वाले बहुत से प्रवासियों ने इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। अपने विचार सांझा किए हैं।

प्रधानमंत्री का स्वागत ब्रिटिश परंपरा से नहीं बल्कि भारतीय परंपरा से ही किया जाएगा। ब्रिटेन में रहने वाला एक असम का डांस ग्रुप बिहू नृत्य का प्रदर्शन करेगा। ढोल भी बजाया जानेंगे। इससे भारतीय संस्कृति का प्रदान ब्रिटेन में होगा। लोग इस स्वागत को लेकर बहुत उत्तेजित है।

लंदन में भारत समुदाय के लोगों पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी ये प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि वहां के लोगों ने उनका बहुत ही गर्मजोश से स्वागत किया। वे लोग भारत की तरक्की से बहुत खुश हैं। उन लोगों के इस उत्साह को प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेरणादायक बताया।

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी

2021 में भारत-यूके साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में उन्नत किया गया था। दोनों ही देश इसे और ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं। नए व्यापार समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात पर लगने वाले करों को कम करना है। दोनों देश के बीच 2030 तक व्यापार के 120 अरब डॉलर बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button